back to top

महासमुंद/तुमगाँव: अवैध देह व्यापार पर पुलिस ने कसा शिकंजा, महिला दलाल सहित 5 महिलाएं गिरफ्तार…

महासमुंद/तुमगाँव। अवैध देह व्यापार पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए महिला दलाल सहित 5 पर कार्यवाही की है। तुमगांव पुलिस ने एक बार फिर भोरिंग मोड़ के पास नेशनल हाईवे ओवर ब्रिज के समीप देह व्यापार के अड्डे पर छापेमारी की है ।

Advertisements

देह व्यापार में संलिप्त 5 महिलाओं और एक महिला दलाल को कथित लिखित शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है । धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर सभी को जेल भेज दिया गया है ।

शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई

महासमुन्द जिले के तुमगांव थाना के ओवर ब्रिज के नीचे कुछ महिलाओं द्वारा देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी ये देह व्यापार में लिप्त महिलाए बाज नहीं आ रही है ।

जिस वजह से ओवर ब्रिज के नीचे से गुजरने वाले सभ्रांत लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। ब्रिज के रास्ते आने जाने वालों को देह व्यापार में लिप्त महिलाएं अश्लील इशारे करती है ।

अंडरब्रिज के नीचे अश्लील इशारें

तुमगांव ओवर ब्रिज के नीचे कुछ देह व्यापार करने वाली महिलाएं रास्ते से गुजरने वालों को अश्लील इशारे कर बुला रही थी । जिसकी शिकायत तुमगांव पुलिस से की गई ।

शिकायत पर तुमगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला दलाल अनिता लहरे पति जोगेन्दर लहरे 22 साल तुमगांव निवासी के साथ मीना तिवारी पति शत्रुघन तिवारी आमानाका रायपुर, काकुली दास पति सुनील दास 34 साल साकिन 24 परगना कलकत्ता, आशा कुइला पति मदन दास 42 साल कलकत्ता, कुसुम सोना पति स्वदिनेश सोना 42 साल तिल्दा नेवरा को संदिग्ध हालात में गिरफ्तार कर 151 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय से जेल भेज दिया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page