back to top

महासमुंद में रसोईया संघ की महत्वपूर्ण बैठक 27 जुलाई को…

महासमुंद में रसोईया संघ की महत्वपूर्ण बैठक 27 जुलाई को

महासमुंद। रसोईया संगठन महासमुंद जिला एवं ब्लॉक स्तर पर 27 जुलाई 2025, रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया है। यह बैठक प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक महासमुंद के विशाल मेगा मॉल के सामने निर्धारित स्थल पर संपन्न होगी।

बैठक का उद्देश्य संगठन की गतिविधियों, समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा करना है। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नीलू ओगरे ने सभी रसोइयों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह बैठक संगठन की दिशा और भविष्य की रणनीतियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी की भागीदारी और विचार अहम होंगे।

रसोईया संघ की इस बैठक को लेकर जिलेभर में उत्साह देखा जा रहा है और संगठन के पदाधिकारी इसे सफल बनाने की तैयारियों में जुटे हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page