back to top

राजनांदगांव : गांधी सभागृह में आज से मैजिक शो का शुभारंभ…

राजनांदगांव। म्युनिसिपल स्कूल स्थिति गांधी सभागृह राजनांदगांव में सुपर स्टार जादूगर दीप कुमार के जादुई शो का शुभारंभ 25 जुलाई को शाम 7 बजे से होना है। शो का शुभारंभमहापौर मधुसूदन यादव करेंगे।

Advertisements

राजनांदगांव में ऐसा जादू शो पहली बार आया है, जिसे सपरिवार बैठ कर देखा जा सकता हैं, शो के दौरान पल पल एक नया चमत्कार और नए नए बदलते ड्रेस में जादूगर का मंच पर आना, एक बच्चे को बुलाकर 10 फीट हवा में उड़ाना, एक लड़की को चार पार्ट में करके दिखाना तो कभी एक डांस करती हुई लड़की को खूंखार गोरिल्ला बनाकर सभी को हतप्रभ कर देना सहित अन्य मैजिक लोगों को हतप्रभ कर देंगे।

जादू शो के आयोजक रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हमारा जादू शो शुक्रवार शाम 7 बजे से शुरू होगा – उसके बाद रोजाना 2 शो 4 बजे एवं शाम 7 बजे से चलेंगे। रविवार एवं छुट्टी के दिन 3 शो 1 बजे, 4 बजे एवं शाम 7 बजे से चलेंगे। शो का टिकट ऑनलाइन व ऑफलाइन गांधी सभागृह में बने टिकट काउन्टर से लिया जा सकता है। ज्ञातव्य है कि नगर में वर्षों के अंतराल के बाद मैजिक शो का आयोजन हो रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page