back to top

मुंगेली : कलेेक्टर ने किया जल जीवन मिशन के तहत विभिन्न प्रचार माध्यमों से सुसज्जित प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना…

मुंगेली : कलेक्टर श्री पी.एस एल्मा ने आज जिला कलेक्टोरेट परिसर से जल जीवन मिशन के तहत विभिन्न प्रचार माध्यमों से सुसज्जित प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर विभिन्न गांवों के लिए रवाना किया और अपनी शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेश नशीने, वनमण्डाधिकारी श्री रामअवतार दुबे, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्य पालन अभियंता एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के सदस्य सचिव श्री संजीव बृजपुरिया, जल संसाधन विभाग के कार्य पालन अभियंता श्री सलीम मौजूद थे।


    लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्य पालन अभियंता एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के सदस्य सचिव श्री बृजपुरिया ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत 2024 तक प्रत्येंक ग्रामीण परिवार को नल कनेक्शन के माध्यम से गुणवत्ता युक्त पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए 800 करोड़ का कार्य योजना स्वीकृत की गई है।  

Advertisements

You cannot copy content of this page