back to top

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप एशियन गेम्स एवं कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाली जिले की वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव को पुलिस विभाग में सहायक उप निरीक्षक पद के लिए नियुक्ति आदेश जारी…

राजनांदगांव 03 अगस्त 2023। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप एशियन गेम्स एवं कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाली राजनांदगांव जिले की वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव को पुलिस विभाग में सहायक उप निरीक्षक पद के लिए नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ज्ञानेश्वरी यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव के ग्रीस में आयोजित जूनियर वल्र्ड वेटलिफ्टिंग चैम्पयनशिप में 3 रजत पदक जीतने पर पुलिस विभाग में एएसआई पद पर नौकरी देने की घोषणा की गई थी। इसी कड़ी में नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का परचम लहराया है और प्रदेश का नाम रोशन किया है।  उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स जूनियर एवं सीनियर वर्ग में वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। उन्होंने जूनियर एशियन चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल भी हासिल किया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page