मोहला : अग्निवीर वायु सेना भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन…

             मोहला 29 जनवरी 2025। भारतीय वायु सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए अग्नि वीर वायु सेना  के पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। उम्मीदवार ऑनलाइन पंजीयन आवेदन हेतु भारतीय वायु सेना के वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in में दिनांक 7 जनवरी 2025 से 27 जनवरी 2025 तक पंजीयन आवेदन कर सकते हैं।

Advertisements

इच्छुक उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12वीं इंजीनियरिंग डिप्लोमा से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक एवं अंग्रेजी विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की जन्म तिथि दिनांक 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2008 के मध्य होनी चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए। उम्मीदवार को चयन हेतु कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, अनुकूलन दक्षता परीक्षण एवं चिकित्सा परीक्षण में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

ऑनलाइन परीक्षा के लिए 550 रुपया एवं जीएसटी शुल्क निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए वायु सेना की वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in या दूरभाष क्रमांक 011-25694209/25699606 तथा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र राजनांदगांव से या कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07744 299523 से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।