back to top

मोहला : आपातकाल की 50 वीं वर्षगांठ पर छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन…

– जिला पंचायत अध्यक्ष सहित एनसीसी, एनएसएस जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन

Advertisements

– मिशाबंदी श्री के के मेरिया को किया गया सम्मानित

      मोहला 25 जून 2025। आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आपातकाल स्मृति दिवस संविधान हत्या दिवस के तहत छाया चित्र प्रदर्शनी का आयोजन आज जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के वन धन केंद्र मोहला में किया गया। इस अवसर पर आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी में आपातकाल कालखंड के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों, जनआंदोलनों, सेंसरशिप, और लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए संघर्षों को प्रदर्शित किया गया।


         जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह, पूर्व संसदीय सचिव श्री संजीव शाह, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री मदन साहू, श्री अनिल गुप्ता, श्री दिलीप वर्मा, श्री पवन गुप्ता, श्री लखन कलाम, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री विजेन्द्र सिंह पाटले, सहित स्कूली एनसीसी और एनएसएस के कैडेट ने अवलोकन किया। सभी ने छायाचित्र प्रदर्शनी से  आपातकाल के दौरान भारतीय लोकतंत्र के काला अध्याय से रूबरू हुए। यह दिवस  लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की महत्ता का पुन: स्मरण कराया।
         इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह ने मिशाबंदी श्री के के मेरिया को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, जिला स्तरीय अधिकारीगण सहित कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से उस कालखंड की घटनाओं को गंभीरता से देखा और लोकतंत्र की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Advertisements

You cannot copy content of this page