back to top

मोहला : स्वच्छता को स्थायित्व बनाये रखने कार्यशाला का आयोजन…

– धरती आबा ग्राम उत्कर्ष शिविर में जनजाति समुदाय को लाभान्वित करने पर दिया गया जोर
         मोहला 25 जून 2025। जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के सभाकक्ष में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस-02 अंतर्गत घोषित ओडीएफ प्लस मॉडल ग्रामो की स्थिति को सत्यापित करने एवं ओडीएफ प्लस के मापदंडों पर जिले को रैंकिंग करने के उद्देश्य से स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 घटको के सम्बन्ध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण की समीक्षा किया गया।

Advertisements

समीक्षा बैठक मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। उक्त समीक्षा सह कार्यशाला में धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान में योजनाओं से वंचित जनजाति समुदाय के व्यक्ति को लाभ दिलाने पर जोर दिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page