back to top

मोहला : कलेक्टर ने आतंकवादी विरोधी दिवस की अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई शपथ…


मोहला 19 मई 2023। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने कलेक्टोरेट कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों को आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ दिलाई। शपथ में यह संकल्प लिया गया कि हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हैं और हम निष्ठापूर्वक सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे।

Advertisements

हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली एवं विघटनकारी शक्तियों से लडऩे की शपथ लेते हैं। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, संयुक्त कलेक्टर श्री आरपी आचला एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page