back to top

मोहला : कलेक्टर ने कुंजामटोला पहुंचकर वजन त्यौहार का किया निरीक्षण…

मोहला । कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने गतदिवस 5 सितंबर को  कुंजामटोला कलस्टर में आयोजित वजन त्यौहार का निरीक्षण सह अवलोकन किया। यहां उन्होंने बच्चों का कराये जा रहे वजन त्यौहार का मुआयना किया। कलेक्टर ने इस दौरान कुछ बच्चो का वजन और ऊंचाई अपने समक्ष लेने कहा।

उन्होनें ग्रोथ चार्ट, पोषण ट्रेकर एंट्री का अवलोकन किया। शिशुवती माताओं को दो वर्ष तक के बच्चों का विशेष ध्यान रखने तथा कुपोषित होने पर एन आर सी भेजने की सलाह दी। रेडी टू ईट और गरम भोजन व सुपोषण अभियान के तहत गरम भोजन का सेवन अनिवार्य रूप से करने प्रेरित किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page