
मोहला 15 जून 2023। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने आज मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ और सघन कुष्ठ रोग अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को जागरूक करने के साथ ही मलेरिया और कुष्ठ रोग से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान चलाएगा । मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के आठवें चरण में सघन कुष्ठ रोग अभियान और राष्ट्रीय नेत्र ज्योति अभियान भी शुरू किया गया।
उल्लेखनीय है कि सभी विकासखंडों में राष्ट्रीय नेत्र ज्योति अभियान व सघन कुष्ठ खोज अभियान भी संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत कुष्ठ के संदेहास्पद रोगियों की पहचान कर जांच व उपचार किया जाएगा। अभियान के दौरान नेत्र रोगियों की पहचान कर समुचित इलाज की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
Advertisements

Advertisements










































