back to top

मोहला : गणतंत्र दिवस की तैयारी का किया गया अंतिम रिहर्सल…

        मोहला 24 जनवरी 2025। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को मूर्त रूप देने के लिए आज गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का मिनट-टू-मिनट अंतिम रिहर्सल किया गया उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मिनी स्टेडियम मोहला में आयोजित किया गया है। आज अंतिम रिहर्सल में विभिन्न जवानों की टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम रिहर्सल किया गया।

इस दौरान कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, एसपी श्री यशपाल सिंह, अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र सिंह पाटले, जिला पंचायत सीईओ सुश्री भारती चन्द्राकर, एसडीएम मोहला डॉ.हेमेन्द्र भुआर्य, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शुभांगी गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पिताम्बर पटेल समेत जिला स्तरीय अधिकारी, बल एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page