back to top

मोहला : गाय की महत्ता को जन-जन तक पहुंचाने 20 मई तक गौ ग्राम जन जागरण यात्रा चलाया जाएगा…

      मोहला 21 अप्रैल 2025। गाय की महत्ता को जन जन तक पहुंचाकर गौ सेवा के लिए आम जनता को प्रेरित करने एवं गौ उत्पाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग द्वारा गौ शालाओं के माध्यम से 20 अप्रैल से 20 मई तक गौ ग्राम जन जागरण यात्रा प्रारंभ किया जा रहा है।  प्रत्येक गौशाला कम से कम 50 ग्रामों तक यात्रा करेगी।

Advertisements

जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के 5000 ग्रामों तक गौ संदेश पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। यात्रा के दौरान संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें गौ उत्पाद की जानकारी दी जाएगी। साथ ही साथ उत्कृष्ट पशुपालकों को सम्मानित भी किया जाएगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page