back to top

मोहला : चोरी का मोटर सायकल बेचने तलाश रहा था ग्राहक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे…

मोहला |मोटर साइकिल चोरी कर वाले आरोपी को मोहला पुलिस ने पकडकर कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के पास से मोटर साइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की कार्रवाई की है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक मिली जानकारी अनुसार 10.08.2022 को प्रार्थी ने मोहला थाने मे गाडी अपनी मोटर सायकल टीव्हीएस एक्सल नंबर सीजी 08 एटी 1108 की चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराया था!

Advertisements

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस निरीक्षक कपिल देव चंद्रा के कुशल नेतृत्व में थाना क्षेत्र में टीम गठित कर अज्ञात आरोपी एवं चोरी गई मोटरसायकल का हर संभव पता तलाश किया जा रहा था,पता तलाश के दौरान दिनांक 04.09.2023 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति गाड़ी बेचने के लिए ग्राहक तालाश रहा है कि सूचना पर स्टाफ मौके पर जाकर हरीराम उईके पिता शीतल सिंह उम्र 40 साल साकिन नवाटोला,

टेकामटोला थाना मोहला जिला मोहला मानपुर अ०चीकी को अभिरक्षा में लेकर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 08 एटी 1108 के संबंध में पूछताछ किया गया, पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना दिनांक समय को उक्त मोटर सायकल की चोरी करना स्वीकारा,स्वीकार करने पर आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई!


उक्त कार्यवाही में उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सुशील त्रीपाठी, सउनि जगमोहन कुशाम, मुनेश निषाद, प्र०आर० भरत मण्डावी, आर० विरेन्द्र रजक, राजू ठाकुर, बसंत ध्रुव का विशेष योगदान रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page