back to top

मोहला : जिले में शांति व्यवस्था बनायें रखने, पुलिस विभाग द्वारा सतत गश्त लगातार जारी…

        मोहला 26 अक्टूबर 2023। विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देशन में पुलिस विभाग द्वारा सतत गश्त एवं क्षेत्र के संवेदनशील गावों में जाकर जनसंपर्क जारी है।

Advertisements

जिला पोलिस बल एवं भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा आमजनता से भेंट कर हर संभव सहयोग करने आश्वस्त किया जा रहा है। आमजनता से भेंटकर उन्हें मतदान का महत्व बताया जा रहा है। लोगों को समझाईस दिया जा रहा है कि, पोलिस उनकी सुरक्षा के लिए है। पोलिस के साथ सहयोग करें।


     पोलिस विभाग के द्वारा विधानसभा निर्वाचन को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए एक मुहिम चलाकर नागरिकों का संबल बढ़ाया जा रहा है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पोलिस विभाग अलर्टमोड में कार्य कर रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page