
जिले में डायल-112 फेज-2 सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित 04 नई आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ERV) जिले को प्राप्त हुए।
पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जिला मोहला मानपुर अं चौकी पुलिस को प्रदाय किए गए कुल 4 डायल-112 वाहन (Phase-2 Next Gen) सेवा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी श्री वाय. पी. सिंह (भा. पु. से), जिला कलेक्टर श्रीमती तूलिका प्रजापति, भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह के द्वारा आज दिनांक 20/05/2026 को जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर जिले को अत्याधुनिक तकनीकों से सुसज्जित 04 नई Emergency Response me Vehicles (ERV) प्राप्त हुईं, जो जिले में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं त्वरित बनाएंगी।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि डायल-112 राज्य शासन की एकीकृत एवं अत्याधुनिक आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली है, जिसके माध्यम से नागरिकों को पुलिस, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन, प्राकृतिक आपदा सहायता, नेशनल हाईवे सहायता एवं रेल मदद जैसी सेवाएं एक ही नंबर “112” पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।
नई ERV वाहनों में GPS Tracking System, Mobile Data Terminal (MDT), GIS आधारित निगरानी प्रणाली, Location Based Service (LBS) एवं Emergency Location Service (ELS) जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे किसी भी आपातकालीन घटना की सूचना प्राप्त होते ही त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सकेगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत ceo श्रीमती भारती चंद्राकर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दिलीप वर्मा, अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिले के पुलिस अधिकारी/कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहें।
अधिकारियों द्वारा बताया गया कि डायल-112 सेवा के माध्यम से आमजन को 24×7 त्वरित सहायता उपलब्ध कराना शासन एवं पुलिस विभाग की प्राथमिकता है। जिला पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी दुर्घटना, अपराध, आगजनी, चिकित्सा आपातकाल अथवा अन्य संकट की स्थिति में तत्काल डायल-112 पर संपर्क करें एवं इस महत्वपूर्ण सेवा का अधिकाधिक लाभ उठाएं।










































