back to top

मोहला: प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने पर भर आई आंखें, हितग्राहियों ने कहा उनके जीवन की सबसे बड़े सपना हुआ सरकार…

सफलता की कहानी

Advertisements

– सुशासन तिहार 2025

– प्रदेश उत्सव में बंटी खुशियों की चाबियां, 943 हितग्राहियों को मिला अपने सपनों का आशियाना

– प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने पर भर आई आंखें, हितग्राहियों ने कहा उनके जीवन की सबसे बड़े सपना हुआ सरकार

       मोहला 14 मई 2025। जिले में गत दिवस 13 मई को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास प्रदेश उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर 943 हितग्राहियों को उनके नवनिर्मित पक्के घरों की चाबियां और पूर्णता प्रमाण पत्र सौंपा गया।


        कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों ने अपने नए आशियाने में गृह प्रवेश किया और अपने सपनों के साकार होने की खुशी साझा की। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत सचिव, सरपंच, रोजगार सहायक सहित जिला एवं जनपद के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


        जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ द्वारा निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि शेष पात्र हितग्राही जल्द से जल्द अपने घर में प्रवेश कर सकें। यह आयोजन सबके लिए आवास प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम सिद्ध हुआ।

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने पर हितग्राहियों ने कहा कि उनके जीवन का सबसे बड़ा सपना साकार हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने पर हितग्राहियों के आंखे खुशियों से भर आई। हितग्राहियों ने कहा किअब  उन्हें बिना किसी परेशानी के सर्व सुविधा युक्त मकान में रहने की सौगात मिली है। इसके लिए हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया है।


      गौरतलब है कि अंबिकापुर में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य के 51,000 से अधिक लाभार्थियों का एक साथ गृह प्रवेश कराया गया। जो प्रदेश में सशक्त, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़ते जनसहभागिता वाले विकास का प्रतीक है।

Advertisements

You cannot copy content of this page