back to top

मोहला: स्वच्छताग्राही दीदियों ने दिया संदेश, पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन में बढ़े हाथ…

सफलता की कहानी

Advertisements

– सुशासन तिहार 2025

– स्वच्छताग्राही दीदियों ने दिया संदेश, पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन में बढ़े हाथ

        मोहला 14 मई 2025। जिस तरह से पर्यावरण का दोहन हो रहा है, इससे दिनों दिन पर्यावरण असंतुलित होते जा रहा है, पर्यावरण का असंतुलन होने से समस्त जीव जंतु से लेकर मानवीय जीवन में प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। पर्यावरण को संतुलित किये बिना आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखना मुश्किल होगा।

इसे भांपते हुए स्वच्छता ग्राही दीदियों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की दिशा में सार्थक पहल किया जा रहा है। तेलीटोला की स्वच्छता ग्राही दीदियों के द्वारा घर-घर जाकर कचरा संग्रहण किया जा रहा है।

साथ ही इसका समुचित निदान किया जा रहा है। स्वच्छता ग्राही दीदियों ने बताया कि घर-घर से कचरा हुआ प्लास्टिक संग्रहण कर प्लास्टिक मुक्त गांव और राज्य बनाने का बीड़ा उन्होंने उठाया है। उन्होंने कहा कि कचरा संग्रहण करने से उन्हें आर्थिक आमदनी भी हो रही है। उन्होंने शिविर में उपस्थित जनों से प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने और पर्यावरण संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील की। महिला समूह के इस नेक कार्य को देखते हुए प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page