back to top

मोहला : प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी, जामड़ी की सीताबाई और पुसईबाई को मिला स्वच्छ, सुंदर आवास का सम्मान…

सफलता की कहानी

Advertisements

– सुशासन तिहार 2025

– प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी, जामड़ी की सीताबाई और पुसईबाई को मिला स्वच्छ, सुंदर आवास का सम्मान

– सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर में हुआ सम्मान, मिली चाबी और प्रमाण पत्र

     मोहला 20 मई 2025। सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में ग्राम जामड़ी की दो महिलाओं सीताबाई और पुसईबाई को एक विशेष सम्मान प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत स्वीकृत उनके आवासों के समय पर पूर्ण निर्माण एवं उन्हें स्वच्छ, सुंदर और आदर्श बनाने के लिए दोनों हितग्राहियों को प्रमाण पत्र और आवास की चाबी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
     

सीताबाई और पुसईबाई की यह सफलता न सिर्फ उनकी मेहनत और जागरूकता का परिणाम है, बल्कि यह इस योजना की जमीनी सफलता का उदाहरण भी है। पहले जहां ये महिलाएं असुविधाजनक और असुरक्षित मकानों में रह रही थीं, आज उन्हें एक ऐसा घर मिला है जो न सिर्फ सुरक्षित है, बल्कि स्वच्छता और सुंदरता का प्रतीक भी बन चुका है।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि यह पहल ग्रामीणों को प्रेरित करने वाली है और प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य तभी पूरा होता है जब हर हितग्राही योजना का पूरा लाभ उठाकर एक बेहतर जीवन की ओर बढ़े। दोनों ने शासन प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा की सुशासन तिहार जैसे कार्यक्रमों से हमें सरकार से सीधे जुड़ने और लाभ लेने का अवसर मिला है।

Advertisements

You cannot copy content of this page