back to top

मोहला : भारतीय मानक ब्यूरो के संबंध में कार्यशाला का आयोजन…

    मोहला 06 फरवरी 2024। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन की उपस्थिति में भारतीय मानक ब्यूरो के संबंध में जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया गया। भारतीय मानक ब्यूरो रायपुर से आये श्री सुमित कुमार ने भारतीय मानक ब्यूरो के संबंध में अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। 

कार्यशाला में बताया गया कि राज्य सरकार एवं विभिन्न विभागों द्वारा समय समय पर टेंडर निकाला जाता है। जिसमें कभी-कभी मानको का पालन नहीं किया जाता है। जिसके चलते बाद में संबंधित विभाग को पेनल्टी का खतरा का सामना करना पड़ता है। 

   कार्यशाला में बताया गया कि किस तरह से भारतीय मानक मापदंडों का पालन किया जाना चाहिए। कार्यशाला में बताया गया कि भारतीय मानक ब्यूरो के संबंध सभी जानकारी बेबसाईट पर देख सकते हैं। 

कार्यशाला में बताया गया कि भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा तकनीकी समितियां के माध्यम मापदंड तय किया जाता है। कार्यशाला में बताया गया कि सभी जरूरी चीजों में मानक निर्धारित रहता है। बिना मानक मापदंड के कोई भी उत्पाद का विक्रय नहीं किया जा सकता। भारतीय मानक ब्यूरो के संबंध में सभी निर्धारित नियमों की जानकारी दी गई।
Advertisements

You cannot copy content of this page