back to top

मोहला : मानपुर में हुआ आयुष मेला का आयोजन…

मोहला – संचालनालय आयुष रायपुर के निर्देश एवं डॉ रमाकांत शर्मा जिला आयुर्वेद अधिकारी के मार्गदर्शन में एक दिवसीय निशुल्क विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन कला मंच ,बस स्टैंड ,मानपुर में किया गया ।

Advertisements

कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सरपंच श्री हरीश लटिया जी ,श्री मदन साहू जी भाजपा अध्यक्ष ,श्री राम केवल विश्वकर्मा जी ,श्री मनीष निर्मल जी, श्रीमती राधिका अंधारे जी, श्रीमती रेणु टांडिया जी ,श्री विकास जैन जी, श्री भोजेश शाह मंडावी जी की उपस्थिति में किया गया ।

बड़ी संख्या में लोगों ने निशुल्क आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का लाभ लिया। शिविर में डॉ. दिनेश कुमार सोनी ,डॉ.स्नेह गुप्ता, डॉ. अन्नपूर्णा मिश्रा, डॉ. इक़बाल हुसैन एवं आयुष विभाग के कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं दी।

Advertisements

You cannot copy content of this page