back to top

मोहला : शासकीय लाल श्याम शाह महाविद्यालय मानपुर एवं शा.नवीन महाविद्यालय औंधी में अतिथि व्याख्याता पद पर आवेदन आमंत्रित…

– शासकीय लाल श्याम शाह महाविद्यालय मानपुर एवं शा.नवीन महाविद्यालय औंधी में अतिथि व्याख्याता पद पर आवेदन आमंत्रित

          मोहला । शासकीय लाल श्याम शाह महाविद्यालय मानपुर एवं शा.नवीन महाविद्यालय औंधी जिला मोहला-मानपुर-अं. चौकी में अतिथि व्याख्याता पद के लिए 22 जुलाई तक कार्यालय समय में 5:30 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।

 आवेदक अपने समस्त प्रमाण पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज के साथ केवल रजिस्टर्ड डाक अथवा स्वयं वाहक के हस्ते कार्यालय से पावती प्राप्त कर प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

 संपूर्ण योग्यता तथा चयन प्रक्रिया अतिथि व्याख्याता नीति 2024 के परिपालन में किया जाएगा। अतिथि व्याख्याता नीति 2024 का अध्ययन महाविद्यालय की सूचना पटल वेबसाइट - WWW. glsscollegemanpur.in से किया जा सकता है। रिक्त पद अंग्रेजी, हिन्दी, समाजशास्त्र, इतिहास, अर्थशास्त्र, वनस्पतिशास्त्र, प्राणीशास्त्र, रसायनशास्त्र, गणित, भौतिक, वाणिज्य सभी के लिए 01 पद स्वीकृत किया गया हैं। 

Advertisements

You cannot copy content of this page