back to top

राजनांदगांव: बारिश से ट्रैफिक सिग्नल का हुआ ऐसा हाल, अचानक बत्ती रेड,यलो और ग्रीन एकसाथ जला…

राजनांदगांव। बारिश के चलते राजनांदगांव शहर के चौराहों में लगे ट्रैफिक सिग्नल का सिस्टम भी गड़बड़ा गया है। चौराहों पर लगे सिग्नल कब ग्रीन, यलो और रेड होंगे? यह पता नहीं चल पा रहा है। ग्रीन लाइट जलने के बाद बिना यलो लाइट जले ही अचानक रेड लाइट जल उठती है। आज इस तरह का नजारा राजनांदगांव शहर के चिखली ठाकुर प्यारेलाल चौक स्थित ट्रैफिक सिग्नल की तीनो लाइट एक साथ जलता हुआ दिखाई दिया। अब इसके पीछे की वजह क्या है वो यातायात विभाग ही अच्छे से बता पाएगा।

Advertisements

पानी से बचाने नहीं किए इंतजाम

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई तो की जा रही है, लेकिन चौराहों पर लगाए गए ट्रैफिक सिग्नल बारिश के पानी से बचाने के लिए यातायात पुलिस ने कोई इंतजाम नहीं किए हैं। बारिश के कारण सिग्नलखराब हो रहे हैं और ट्रैफिक व्यवस्था भी गड़बड़ा रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page