back to top

राजधानी रायपुर में पोते ने अपनी दादी को चप्पल और बैट से पीटा, रिश्ता हुआ शर्मसार…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर मे एक बड़ी खबर सामने आई है दादी और पोते के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक पोते ने अपनी दादी को क्रिकेट बैट से खूब पीटा आसपास के लोग पोते से दादी को छुड़ाने की कोशिश करत रहे लेकिन गुस्से में आग बबूला पोता ना तो आसपास के लोगों की बात को सुन रहा था ना ही दादी की बात को समझ रहा था।

Advertisements


मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अश्वनी नगर इलाके का है जहां अमन पुरी कॉलोनी में रहने वाले गंगा बाई देवांगन के पोते विशाल देवांगन ने उसे जरा सी बात पर बैट से खूब पीटा आसपास के लोग कई बार छुड़वाने का प्रयास करते रहे लेकिन सर पर खून सवार विशाल देवांगन ने लोगो की बात को नही माना रहा था दरअसल,

दादी गंगाबाई देवांगन और उसकी बहू मधु देवांगन के बीच में किसी चीज को लेकर कहा सुनी हुई ऐसे में पोता विशाल देवांगन आवेश में आ गया जिसके बाद बैट से दादी की पिटाई करने लगा. गंगाबाई देवांगन की मारपीट से हाथ में हड्डियां फूल गई है वही सीने में चोट आई है मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले भी एक दो बार विशाल उसे मार चुका है.

पिता की मौत होने के बाद विशाल किसी की नहीं सुनता और अक्सर मारपीट की घटना को अनजाम देता रहता है। वही मारपीट की जानकारी मिलने पर थाना पुरानी बस्ती से पेट्रोलिंग की टीम गंगाबाई के घर भेजी गई थी. लेकिन पारिवारिक विवाद और आगे ना बढ़े इसलिए गंगाबाई ने रिपोर्ट करवाने से मना कर दिया. दादी का मुंह पोते के लिए मारपीट करने के बाद भी बना रहा आखिर हो भी कैसे ना दादी जो ठहरी थी।

पोते की मोह में दादी ने पुलिस में FIR नहीं लिखवाई है. इस तरह की घटना यह सोचने में विवश कर दे रही हैं. कि हमारे युवा वर्ग क्या अपने गुस्से में संयम नहीं रख सकते क्योंकि चाहे क्राइम की बात हो चाहे मारपीट की बात हो सबसे ज्यादा घटना इन दिनों युवा ही अंजाम दे रहे हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page