राजनंादगांव: महापौर ने नए जे.सी.बी. की पूजा कर चालक को सौंपी चाबी…

वार्डो में स्वच्छता एवं पेयजल संबंधी कार्यो के लिए होगा सहायक-मधुसूदन यादव

राजनंादगांव 4 जून। नगर निगम में सुविधा विस्तार की कडी में 15 वें वित्त आयोग योजनान्तर्गत नया जे.सी.बी. क्रय किया गया, जिसका वार्डो में साफ सफाई, पाईप लाईन एवं अन्य कार्यो के लिए उपयोग किया जायेगा।

उक्त नये जे.सी.बी.ब मशीन का महापौर श्री मधुसूदन यादव ने निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, जल विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सुनील साहू, लोककर्म विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सावन वर्मा,कनिष्ठ सभापति श्री संदीप बघेल, पार्षद श्री मनोहर यादव व श्री सतीश साहू, पूर्व पार्षद श्री शरद सिन्हा, मोटर प्रभारी श्री सुरेन्द्र साव की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर चालक को चाबी सौंपी।


इस अवसर पर महापौर श्री यादव ने कहा कि, निगम के 4 जे.सी.बी. लगभग 10-12 वर्ष पुरानी होने के कारण खराब हो जाती है, जिससे कचरा मलमा उठाने एवं पाईप लाईन के कार्य में बाधा उत्पन्न होती है। जिसे दुर करने नगर निगम द्वारा 15वें वित्त आयोग अंतर्गत नये जे.सी.बी. क्रय करने शासन को प्रस्ताव भेजा, शासन स्वीकृति पश्चात् विधिवत प्रक्रिया कर नये जे.सी.बी. मशीन क्रय किया गया।

उक्त जे.सी.बी. से अब शहर में साफ सफाई, मलमा उठाने, नाला सफाई, पाईप लाईन के कार्य करने में आसानी होगी। उन्होने प्रभारी अधिकारी से कहा कि, इसका उचित रख रखाव किया जाए एवं पुरानी जे.सी.बी. मशीन को भी दुरूस्त रखा जाए और इसका उपयोग बारिश के पूर्व सभी बड़े नालो की सफाई करने मंे किया जाए।