back to top

राजनांदगाँव : अवैध शराब बिक्री से तंग आ चुके ग्रामीण बडी संख्या मे एस पी कार्यालय मे पहुचे… 

राजनांदगाँव – गांव मे अवैध शराब बिक्री से तंग आ चुके  राजनांदगांव जिले के ग्राम रामपूर के ग्रामीण बडी संख्या मे एस पी कार्यालय मे पहुचे और अवैध शराब बेचने वालो के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए उन्हे जिला बदर करने का ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को सौपा है ।

दरअसल कुछ समय से गांव रामपूर क्षेत्र मे तीन लोगो व्दारा सक्रिय होकर अवैध शराब ब्रिक्री की जा रही है वही गांव वालो के विरोध करने पर शराब कोचियो व्दारा ग्रामीणो के साथ गाली गलौज मारपीट की जाती है ।जिससे गांव मे अशांति फैलने लगी है ऐसे मे ग्रामीणो ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपकर अवैध शराब ब्रिक्री करने वाले निगरानी बदमाश को जिला बदर करने की मांग की है

Advertisements

You cannot copy content of this page