back to top

राजनांदगाँव: प्रथम अखण्ड 24 घंटे रूद्राभिषेक हुआ बागेश्वर धाम मेमंत्रो के साथ निकली पहली बार कावड़ यात्रा…

राजनांदगाँव/ संस्कारधानी के लिए तीसरा सोमवार नाग पंचमी का दिन ऐतिहासिक रहा । नगर के ८० वर्ष पुराने प्राचीन सिद्धपीठ श्री बागेश्वर धाम मंदिर में नगर व प्रदेश का पहला अखण्ड रूद्राभिषेक ऐतिहासिक २४ घंटे तक अभिषेक करके पूर्ण भक्ति भाव से संपन्न हुआ,सावन को रिमझिम घड़ी के साथ भी सैकड़ों शिवभक्त नगर के बाहर से आकर भी महारूद्राभिषेक में शामिल हुए ।


श्री शैलम मल्लिकार्जुन (हैदराबाद) से आये ६ पुजारियों द्वारा सर्वप्रथम कावड़ यात्रा का आरंभ पवित्र शिवनाथ नदी मे माँ गंगा की आरती, पूजन के साथ गया,कांवड़ यात्रा पहली बार मंत्रोचार के साथ निकली।

सावन की झड़ी के बावजूद भी कावड़ यात्रीयों के जोश में कोई कमी नही थी । कावड़ यात्रा में श्री मल्लिकार्जुन पूजन की शिवलिंग के साथ श्री शैलम के पुजारियों द्वारा नगर भ्रमण मे शिव मंत्रोपचार किया जा रहा था, प्रथम बार श्लोकों के साथ कावड़ यात्रा के मंत्रो के साथ निकाली गई ।


दोपहर १२ बजे से अखण्ड शिव महारूद्राभिषेक दक्षिण भारतीय पद्धति द्वारा श्री शैलम के पुजारियों द्वारा प्रारंभ करवाया गया । संस्कारधानी के प्रथम अखंड रूद्र्राभिषेक हेतु बागेश्वर धाम मंदिर के सेवक पंकज गुप्ता, नरसिम्हा रेड्डी, सौरभ गुप्ता, विजय गुप्ता, सौरभ खंडेलवाल, भावेश अग्रवाल, प्रज्ञा गुप्ता, यशोदा गुप्ता द्वारा व्यापक स्तर पर अखंड पूजन की तैयारी की गई थी ।

पूर्ण विधि विधान से दक्षिण भारतीय पद्धति भक्ति भाव से २४ घंटे बागेश्वर धाम मंदिर से जुड़े २४ शिवभक्तों द्वारा रूद्राभिषेक पं. नारायण शास्त्री श्री शैलम के पुजारी द्वारा व अन्य सात पुजारियों द्वारा अनवरत् रूप से छब्बीस घंटे छत्तीसगढ़ का प्रथम अखंड रूद्राभिषेक करवाया गया । जिसमें यजमानों के अलावा दो दिन चले रुद्राभिषेक मे बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में शामिल हुए ।

पूजन सोमवार १२ बजे से मंगलवार दोपहर २ बजे तक भस्म पूजन,श्रृंगार पूजन, श्री मल्लिकार्जुन,शिव महाआरती के साथ संपन्न हुआ । श्री बागेश्वर मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट संरक्षक सोहनलाल गुप्ता, कैलाशचंद गुप्ता, डॉ. डी.सी. जैन, गणेश गुप्ता द्वारा इस ऐतिहासिक अखण्ड रूद्राभिषेक के भव्य भक्तिमय आयोजन हेतु समस्त संस्कारधानीवासियों व शिवभक्तों का आभार प्रकट किया है उक्त जानकारी बागेश्वर धाम मंदिर सेवक अजय गुप्ता,राज गुप्ता द्वारा दी गई ।

Advertisements

You cannot copy content of this page