back to top

राजनांदगांव:ग्राम कोपेडीह -मगरलोटा पहुँच मार्ग जर्जेर स्थिति को पुनः निर्माण कराने कलेक्टर से लगाई गुहार…

ग्राम कोपेडीह -मगरलोटा पहुँच मार्ग जर्जेर स्थिति को पुनः निर्माण कराने कलेक्टर से लगाई गुहार

Advertisements

राजनांदगांव। कलेक्टेड पहुंच कर ग्राम कोपेडीह मगरलोटा मार्ग जो कि सोमनाथ यादव घर से मगरलोटा आबादी पारा तक लगभग 1.5 किलोमीटर का क्षेत्र अत्याधिक जर्जेर हो गया है, जगह – जगह पर गड्डे है, जिसके कारण मोटर सायकल और वाहनों के पलटने का डर रहता है, बारिश के दिनों में पूरा रोड गड्डो के कारण पानी से भर जाता है बाकी दिनों में धुल और पत्थर उड़ते है, जिसके कारण प्रतिदिन दुर्घटना घटित हो रहा है, समय के साथ स्थिति बद से बदत्तर होती जा रही है, रास्ते पर प्रतिदिन स्कूली बच्चो का बस, स्कुल वैन एवं सायकल के माध्यम से आना जाना रहता है

श्रमिक वर्ग जो की प्रायः सायकल और मोटर सायकल से प्रतिदिन कंपनी में कार्य के लिए आवाजाही करते हैं, इस रोड की वजह से आम जीवन बहुत ही अव्यवस्थित हो गया है, रोड की वजह से आर्थिक मानसिक और शारीरिक नुकसान क्षेत्रवासियों को झेलनी पड़ रही है, दुर्घटनाओ की वजह से लोग को हड्डी फेक्चर, नस संबंधी, साँस संबंधी बीमारी हो रही है रोड बनाने के लिए पिछले 8 सालो से मांग की जा रही है,

लेकिन प्रशासन का विषय में गंभीरता नहीं दिखाने से लोगो में जनआक्रोश उत्पन्न हो रहा है, अतः महोदय जी निवेदन है की संबंधित विभाग से जल्द से जल्द जनता की समस्या को ध्यान में रखते हुए कोपेडीह मगरलोटा मार्ग का पुनः निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की मांग कलेक्टर से किया। कलेक्टर को ज्ञापन सौपते परस साहू, राजेश यादव, संतोष साहू, कोमल साहू, गौकरण साहू टिकेश्वर साहू आदि उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page