back to top

राजनांदगांव:भ्रामक दुष्प्रचार कर समाज की भावनाओं से खिलवाड़ न करे कांग्रेस – रवि सिन्हा

राजनांदगांव।
कांग्रेस नेताओं द्वारा यह कहना कि केन्द्र सरकार शाकाहारी फसलों को मांसाहारी बना रही है, पूरी तरह से झूठ, भ्रामक और समाज में भ्रम फैलाने वाली राजनीति है।

शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष रवि सिन्हा एवं पार्षद   ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार सदैव किसानों और आम जनता के हित में कार्य कर रही है। कृषि एवं खाद्य सुरक्षा को लेकर पारदर्शी नीति अपनाई गई है। किसानों की आय बढ़ाना और खेती को वैज्ञानिक तथा आधुनिक साधनों से जोड़ना ही सरकार का मुख्य उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं का यह बयान न केवल असत्य है बल्कि समाज की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का असफल प्रयास भी है। इस प्रकार के भ्रामक दुष्प्रचार से कांग्रेस की हताशा और जनविरोधी मानसिकता ही उजागर होती है।

रवि सिन्हा ने कहा कि भाजपा सरकार ने सदैव किसान, गरीब और आम जनता के हित में निर्णय लिए हैं। आज देश का किसान आधुनिक तकनीक से जुड़कर आगे बढ़ रहा है। वहीं कांग्रेस केवल झूठ और अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह करने में लगी है।

भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट चेतावनी देती है कि किसानों और समाज को गुमराह करने वाली राजनीति अब जनता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page