back to top

राजनांदगांव:मूट कोर्ट एसोसिएशन का शुभारंभ एवं फ्रेशर्स मूट कोर्ट प्रतियोगिता 3 अक्टूबर को…

मूट कोर्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजन, ‘People of Ethical Treatment of Animal vs State of Dakshin Pradesh’ विषय पर होगा मूट कोर्ट

राजनांदगांव। विधि विद्यार्थियों में न्यायिक प्रक्रिया की समझ, तर्क क्षमता, वाद-विवाद कौशल और कानूनी प्रस्तुतीकरण को विकसित करने के उद्देश्य से मूट कोर्ट एसोसिएशन द्वारा मूट कोर्ट एसोसिएशन के शुभारंभ के साथ फ्रेशर्स मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन 3 अक्टूबर 2026, शनिवार को किया जाएगा।

प्रतियोगिता का विषय “People of Ethical Treatment of Animal vs State of Dakshin Pradesh” रखा गया है। इस विषय के माध्यम से प्रतिभागी पशु कल्याण, नैतिक व्यवहार एवं इससे जुड़े कानूनी पहलुओं पर अपने तर्क प्रस्तुत करेंगे।


विधि विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक अनुभव
मूट कोर्ट प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को न्यायालयीन कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा।

प्रतिभागी निर्धारित विषय पर शोध करते हुए संबंधित कानूनों एवं न्यायिक दृष्टांतों का अध्ययन करेंगे और न्यायालय के समक्ष अधिवक्ता की भूमिका में अपने पक्ष को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेंगे।

आयोजकों के अनुसार, मूट कोर्ट जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों में कानूनी शोध, तर्क-वितर्क, विश्लेषण और प्रभावी वकालत की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

विशेष रूप से फ्रेशर्स विद्यार्थियों के लिए यह प्रतियोगिता विधि शिक्षा के साथ व्यावहारिक कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करेगी।


उद्घाटन समारोह का आयोजन सेमिनार हॉल में किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून के अध्ययन के साथ न्यायिक प्रक्रिया की बारीकियों से परिचित कराना और उन्हें भविष्य की पेशेवर चुनौतियों के लिए तैयार करना है।

Advertisements

You cannot copy content of this page