back to top

राजनांदगांव:सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गंजपारा स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित…

राजनांदगांव, 1 अक्टूबर।
दुर्गा नवमी के शुभ अवसर पर स्थानीय गंजपारा स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल के द्वारा आयोजित किया गया।

चित्रकला प्रतियोगिता की थीम “मोदी जी का विकसित भारत का स्वप्न” रखी गई, जिसमें बच्चों ने अपनी कल्पनाओं के माध्यम से प्रधानमंत्री के विकसित भारत के दृष्टिकोण को चित्रों में उकेरा।



इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सेवा पखवाड़ा प्रभारी रवि सिन्हा, सह प्रभारी प्रवीण शुक्ला,प्रकाश मारकंडे मंडल महामंत्री अशोक आदित्य श्रीवास्तव, बलवंत साहू  सहित इस कार्यक्रम में चित्रकला के प्रभारी के रूप में रितेश देवांगन, गितेश गुप्ता एवं दीपक सिन्हा, भिषम देवांगन, राजा मखीजा, रवि साहू ,मनोज मिश्रेकर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में बच्चों के उत्साह और सहभागिता ने वातावरण को और अधिक प्रेरणादायी बना दिया।

Advertisements

You cannot copy content of this page