back to top

राजनांदगांव : अंजोरा एवं बघेरा रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में श्रमकार्ड बनाने शिविर का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ श्रमिकों को दिलाने के लिए राजनांदगांव विकासखंड के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क ग्राम अंजोरा एवं बघेरा में श्रमकार्ड बनाने शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर के 200 हितग्राहियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 80 हितग्राही संगठित एवं 120 हितग्राही असंगठित क्षेत्र से थे।

Advertisements

शिविर में राज्य शासन के श्रम विभाग के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में बताया गया कि श्रम विभाग के विभिन्न योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। जिसमें  मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री मिनीमाता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना सहित अन्य योजनाएं शामिल है।

Advertisements

You cannot copy content of this page