back to top

राजनांदगांव: अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ ने अपने विभिन्न मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने किया धरना प्रदर्शन…

राजनांदगांव- जिले के अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ ने अपने विभिन्न मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन किया और शहर मे एक रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया है । इस मौके पर अपने मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

Advertisements

राजनांदगांव जिले के अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ ने अपने वेतन वृध्दि सहित विभिन्न मांगो को लेकर सोमवार को हजारो की संख्या में पहुचकर कलेक्ट्रोरेट कार्यालय के सामने फ्लाईओवर के नीचे धरना प्रदर्शन किया । और शहर मे एक रैली निकाल कर प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया है सैकड़ों की संख्या में पहुंचे इन कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादे को पूरा करने आवाज बुलंद किया ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र मे अंशकालीन को पूर्ण कर कलेक्टर दर पर मानदेय की बात कही गई थी लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा लगभग 3 साल होने को हैं लेकिन अभी तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया है।

स्कूल सफाई कर्मी की रैली कलेक्ट्रोट कार्यालय से शुरु होकर शहर के विभिन्न मार्गो चौक चौराहो का भ्रमण करते हुए वापस कलेक्टर कार्यालय पहुची और अपने विभिन्न मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर को सौपा है स्कूल सफाई कर्मियो ने मांग पूरी न होने पर 2 अक्टूबर को दुर्ग संभाग से बालोद राजनांदगांव दुर्ग बेमेतरा सहित अन्य जिलों के कर्मचारी दुर्ग मिनीमाता चौक से पैदल यात्रा निकालेंगे और अपनी मांगों को लेकर पैदल यात्रा करते हुए 5 अक्टूबर को सीएम हाउस का घेराव करेगे ।

सहयोगी पत्रकार- हफीज खान, राजनांदगांव।

Advertisements

You cannot copy content of this page