back to top

राजनांदगांव: एसएलआरएम सेंटर की स्वच्छता दीदियों ने छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के साथ नगर निगम के सामने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन…

राजनांदगांव- छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा द्वारा कबाड़ के सामान के रुपए में घोटाले का आरोप लगाते हुए स्वच्छता दिदियों के साथ नगर निगम का घेराव किया गया।

Advertisements

राजनांदगांव शहर के डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण केंद्र में एकत्रित होने वाले कबाड़ को बेचकर रुपए गबन करने के मामले का आरोप लगाते हुए ट्रेड यूनियन के बैनर तले स्वच्छता दीदियों ने नगर निगम का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष भीमराव बागडे़ ने आरोप लगाते हुए कहा कि 4 वर्षो में नगर निगम के अधिकारियों ने कबाड़ बेचकर लगभग 1 करोड़ 60 लाख रूपये अर्जित किए हैं, जिसमें से महज 8 लाख रूपये स्वच्छता दीदियों को दिया गया है।

बाकी के 1 करोड़ 52 लाख रूपये का गबन किया गया है, जिस पर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, लेकिन मामले की शिकायत के बाद ही पुलिस और प्रशासन जांच कार्रवाई नहीं कर रही है। भीमराव बागडे़ ने इस मामले में नगर निगम आयुक्त और महापौर पर भी षड्यंत्र करने का आरोप लगाया है।

स्वच्छता दीदियों के साथ नगर निगम के घेराव को लेकर पहले ही प्रशासन को सूचना दे दी गई थी। इस दौरान मौके पर पहुंचे नायाब तहसीलदार कोमल सिंधु को स्वच्छता दीदियों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस मामले में नयाब तहसीलदार ने कहा कि कुछ मांगों को लेकर ज्ञापन प्राप्त हुआ है जिसे प्रशासन के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा।

छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के साथ ट्रेड यूनियन के बैनर तले सौंपे गए ज्ञापन में स्वच्छता दीदियों ने वेतन वृद्धि, जीपीएस और कबाड़ के घोटाले की जांच की मांग की है। वहीं कार्रवाई नहीं होने पर आगे और उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

सहयोगी पत्रकार- हफीज खान, राजनांदगांव।

Advertisements

You cannot copy content of this page