back to top

राजनांदगांव : अग्नि वीर थलसेना भर्ती हेतु परीक्षा के लिए 2 जून को निःशुल्क प्रशिक्षण…

राजनांदगांव 30 मई। भारतीय अग्नि वीर थलसेना 2025 के लिए युवाओ को भर्ती करने ऑनलाईन फार्म भराया गया है, जिसकी लिखित परीक्षा ली जानी है। इस संबंध में निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि राजनांदगांव के आवेदको जिनके द्वारा अग्नि वीर थलसेना 2025 भर्ती हेतु ऑनलाईन फार्म भरा गया है उनकी पहले लिखित परीक्षा होगी, उसके पश्चात शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जायेगी। ऑनलाईन लिखित परीक्षा जून माह में आयोजित होना है। जिसके लिये जिला रोजगार केन्द्र में 2 जून को प्रातः 11 बजे निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जावेगा।

Advertisements


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि राजनांदगांव सीमाक्षेत्र के आवेदको की सुविधा के लिए जिला रोजगार केन्द्र में निःशुल्क प्रशिक्षण की सुविधा दी जा रही है। अतः जिन्होंने अग्नि वीर थलसेना भर्ती हेतु परीक्षा के लिए ऑनलाईन पंजीयन फार्म भरे है, वे पंजीयन फार्म के साथ जिला रोजगार एवं स्व रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव में 2 जून 2025 को प्रातः 11 बजे उपस्थित होकर निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ ले सकते है।

Advertisements

You cannot copy content of this page