back to top

राजनांदगांव : अजीज पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन…

राजनांदगांव, । अजीज पब्लिक स्कूल इंदारा में 19 अगस्त को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पहली, दूसरी व तीसरी कक्षा के बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने भगवान श्री राम, हनुमान, श्रीकृष्ण, माता लक्ष्मी आदि के रूप में अपनी भूमिकाओं को निभाया, जिसे काफी सराहना मिली।

इस आयोजन पर स्कूल के प्रिसिंपल सचिन सिहं ठाकुर ने अपने संबोधन में बच्चों की प्रशंसा की और अभिभावकों को प्रोत्साहित किया कि वे अपने बच्चों को आगे भी स्कूल के इस तरह के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। वहीं मुख्य अतिथि संगीता सरकार ने कहा की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता बच्चों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को उभार कर सामाजिक, बौद्धिक और नैतिक मूल्यों का विकास कराती है।

Advertisements

You cannot copy content of this page