back to top

राजनांदगांव : अज्ञात 100 बल्क लीटर महुआ शराब जप्त…

राजनांदगांव 20 अगस्त 2024। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं, भण्डारण व अवैध रूप से मदिरापान कराने वालों एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध धर-पकड़ अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements

सहायक आयुक्त आबकारी श्री यदुनंदन राठौर ने बताया कि आबकारी विभाग की टीम द्वारा खरकाटोला नाला के पास अज्ञात 100 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब आबकारी एक्ट के तहत जप्त किया गया। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक श्री उज्जवल कुमार सूत्रधर, हमराह स्टॉफ श्री जर्नादन प्रसाद पाण्डेय, श्री नागेश निषाद, श्री भोजराज बंजारे शामिल थे।

कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सभी वृत्त प्रभारियों को वृत्त क्षेत्र में लगातार गश्त करने तथा अवैध मदिरा विक्रय के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सहायक आयुक्त आबकारी ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा विक्रेताओं, भण्डारण एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध मदिरा विक्रय के रोकथाम के लिए होटलों, ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page