back to top

राजनांदगांव : अज्ञात 247 बल्क लीटर महुआ निर्मित कच्ची शराब एवं 100 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त…

राजनांदगांव 17 सितम्बर 2024। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं, भण्डारण व अवैध रूप से मदिरापान कराने वालों एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध धर-पकड़ अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। 

सहायक आयुक्त आबकारी ने बताया कि आबकारी विभाग की टीम द्वारा ग्राम मरकाकसा जंगल थाना डोंगरगांव में अज्ञात 247 बल्क लीटर महुआ निर्मित कच्ची शराब एवं 100 किलोग्राम महुआ लाहन आबकारी अधिनियम के तहत जप्त किया। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक श्रीमती नेहा सिंह एवं स्टाफ आबकारी मुख्य आरक्षक श्री निजाम शाह ठाकुर, आबकारी आरक्षक श्री नागेश निषाद, श्री अनिल सिन्हा शामिल थे। 

कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सभी वृत्त प्रभारियों को वृत्त क्षेत्र में लगातार गश्त करने तथा अवैध मदिरा विक्रय के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

 सहायक आयुक्त आबकारी ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा विक्रेताओं, भण्डारण एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध मदिरा विक्रय के रोकथाम के लिए होटलों, ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
Advertisements

You cannot copy content of this page