राजनांदगांव : अटल छत्तीसगढ़ के पटल पर मील का पत्थर साबित होगा यह बजट- संतोष पान्डेय…

राजनांदगांव। अटल निर्माण वर्ष पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट की सांसद संतोष पान्डेय ने प्रसंशा करते हुए कहा कि यह बजट वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण की सोच के साथ कदम से कदम मिलाते हुए विकसित छत्तीसगढ़ को गति प्रदान करने है। बजट मे हर वर्ग का ध्यान रखते हुए समावेशी बजट प्रस्तुत किया गया है।

Advertisements

अपने दृढ संकल्पो को पूरा करते हुए सरकार ने 18 लाख आवास को स्वीकृति प्रदान कर 8500 करोंड़ का प्रावधान किया है। साथ ही नगर पंचायत व पालिकाओं मे रिंग रोड निर्माण हेतु 100 करोड़ का प्रावधान किया है। सांसद संतोष पान्डेय ने बताया कि संसदीय क्षेत्र की सड़क, पूल-पुलिया निर्माण संबंधी विभिन्न मांगो से समय-समय पर माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया था जिसे बजट मे स्वीकृति प्रदान कर सरकार ने विकासोन्मुखी छवि को प्रदर्शित करता है।

राजनांदगांव से खैरागढ़ व राजनांदगांव से डोंगरगांव तक फोर लेन सड़क निर्माण को बजट मे स्वीकृति प्रदान करना उत्साह जनक है। शिक्षा व स्वास्थ्य के बजट मे वृद्धि के साथ ही 17 नालंदा परिसर की स्थापना किए जाने से लेकर चरण पादुका योजना को पुनः प्रांरभ करने तक की योजना का प्रावधान माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने किया है।