back to top

राजनांदगांव: कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू,कलेक्टर ने परीक्षा केन्द्र का किया निरीक्षण…



राजनांदगांव 03 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्र शासकीय पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी उत्कृष्ट विद्यालय राजनांदगांव एवं श्री गुरूनानक हाई सेकेण्डरी स्कूल राजनांदगांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने परीक्षा के दौरान आवश्यक व्यवस्था के लिए केन्द्राध्यक्षों एवं शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Advertisements

उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 88 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। जिले में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 13 हजार 148 विद्यार्थी एवं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 9 हजार 131 विद्यार्थी शामिल होंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page