
➡️ कहा – बोनस के लिए किसानों को बरसों करनी पड़ी प्रतीक्षा
राजनांदगांव । पूर्व राज्य हज कमिटी, विशेष आमंत्रित सदस्य और वर्तमान में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इमरान बीबा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा छत्तीसगढ़ में अटल बिहारी वाजपेई की जयंती को भारतीय जनता पार्टी सुशासन दिवस के रूप में 25 दिसंबर को मनाने जा रहे हैं।
इसी तारम्य में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने घोषणा पत्र के अनुसार 25 दिसंबर को दो वर्षों का 2014 – 15 एवं 2015 – 16 का बोनस प्रति क्विंटल 300 रुपये के दर से किसानों के खाते में डाला जाएगा। छत्तीसगढ़ में पुनः भाजपा की सरकार बनते ही किसानों को लाभ होने लगा है।
श्री बीबा ने आगे कहा कि सत्ता के लालच में कांग्रेस भाजपा शासन काल का पिछला बोनस देने की बात छत्तीसगढ़ विधानसभा आम चुनाव के पहले कर रही थी। लेकिन खुद की घोषणा 2500 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी की गई थी। उसे भी चार किस्तों में भुगतान किया गया।
इस प्रकार तरसाकर किए गए भुगतान से किसानों में कांग्रेस के खिलाफ गहरी नाराजगी थी। विधानसभा आम चुनाव में भाजपा ने घोषणा की थी कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल देंगे और एक ही किस समय देंगे। साथ ही साथ 21 क्विंटल धान खरीदी करेंगे। इससे किसानों में भारी खुशी का संचार हुआ और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत भाजपा सरकार की घोषणा पर भरोसा किया।
प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी थी कि वे नरेंद्र मोदी की गारंटी की भी गारंटी देते हैं। उनके इस वक्तव्य से छत्तीसगढ़ के मतदाताओं का विश्वास और सुदृढ़ हुआ हैं। और स्पष्ट बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ में भाजपा की 5 साल बाद सत्ता पुनः लौट आई है। आगामी लोकसभा चुनाव में भी शुभ संकेत दिख रहे हैं। कि केंद्र में तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के पहले से ज्यादा बहुमत के साथ सरकार बनेगी।









































