back to top

राजनांदगांव: अतिक्रमण हटाने निगम की कार्यवाही…

हाट बाजार में महिला सामुदायिक शौचालय के पास से 6 ठेला खोमचा हटाये

राजनांदगांव 26 नवम्बर। नगर निगम सीमांतर्गत अवैध निर्माण एवं शासकीय भूमि पर हो रहे अतिक्रमण पर प्रभावी रूप से रोकथाम करने के लिये निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम द्वारा गठित अतिक्रमण दस्ता शहर में निरीक्षण कर और शिकायत के आधार पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कर रही है। आज हाट बाजार में महिला सामुदायिक शौचालय के पास से 6 ठेला खोमचा हटाने की कार्यवाही की गई।


रोड एवं चैक चैराहो में अतिक्रमण कर ठेला खोमचा रखने या मटेरियल व मलमा रखने की जानकारी होने पर नगर निगम की गठित दल अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कर रही है। वही उनके द्वारा निरीक्षण के दौरान अतिक्रमित पाये जाने पर भी कार्यवाही की जा रही है।

आज आयुक्त के निर्देश पर हाट बाजार में महिला सामुदायिक शौचालय के पास ठेला खोमचा रखकर व्यवसाय किया जा रहा था। जिसे हटाने संबंधितो को समझाईस दी गयी थी, समझाईस उपरांत भी नही हटाने पर महिलाओ को शौचालय आने जाने में हो रही असुविधा को देखते हुए आज शौचालय के पास के 6 ठेला खोमचा हटाने की कार्यवाही की गयी।


आयुक्त श्री मरकाम ने अतिक्रमण दस्ता से कहा कि हाट बाजार या उसके आस पास अतिक्रमण करने या अवैध रूप से रखे ठेला, खोमचा सुगम आवागमन की दृष्टिकोण से हटाया जाए। साथ ही शहर में जहाॅ जहाॅ पर अतिक्रमण की शिकायत या अतिक्रमण पाये जाने पर उसे तत्काल हटाया जाये और संबंधित के विरूद्ध निगम प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाये।

उन्हांेने व्यवसायियो से भी कहा है कि वे अपने दुकान के अंदर ही समान रखे, दुकान के बाहर समान रखने पर यातायात बाधित होती है, इसी प्रकार नाली के उपर ठेला खोमचा रखने से साफ सफाई बांधित होने के साथ साथ गंदगी फैलती है। उन्होंने कहा कि सडक या सार्वजनिक स्थल में निर्माण समाग्री न रखे, अन्यथा अर्थदण्ड के साथ साथ जप्ती की कार्यवाही की जावेगी।