back to top

राजनांदगांव : अनाधिकृत निर्माण को वैध नही कराने पर नगर निगम द्वारा सील बंदी की कार्यवाही…

राजनांदगांव 10 मार्च। शासन के निर्देशानुसार निगम सीमाक्षेत्र में अनाधिकृत निर्माण की जानकारी लेकर उन्हंें विधिवत वैध करने निगम प्रावधानों के अनुरूप नोटिस जारी किया जा रहा है। नोटिस उपरांत अनाधिकृत निर्माण को वैध नहंी कराने पर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के निर्देश पर निगम का नजूल अमला ने स्टेडियम रोड स्थित दुकान व हमाल पारा स्थित दुकान सील करने की कार्यवाही की।

Advertisements


आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि शासन द्वारा अनाधिकृत निर्माण को नियमितीकरण करने योजना प्रारंभ की गयी है, जिसके तहत नगर निगम में विधिवत आवेदन कर अपने अवैध निर्माण नियमानुसार वैध करा सकते है। योजना का लाभ देने नगर निगम द्वारा अनाधिकृत निर्माण की जानकारी लेकर, नोटिस जारी किया जा रहा है,

नोटिस उपरांत भी अवैध निर्माण वैध नहीं कराने पर आज सहायक अभियंता श्री दीपक अग्रवाल एवं निगम का नजूल अमला अवैध निर्माण पर कार्यवाही करते हुये स्टेडियम रोड में अवनीत कौर द्वारा अवैध निर्माण कर बनाये दुकान को सील करने की कार्यवाही की गयी, इसी प्रकार हमाल पारा में दिलीप पंजवानी द्वारा अवैध रूप से निर्माण किये गये दुकान को सील करने की कार्यवाही की गयी।

उन्होंने कहा कि उक्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी, उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुये कहा कि अपने अवैध रूप से निर्मित आवास या प्रतिष्ठान वैध करा लेवे अन्यथा निगम प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जावेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page