back to top

राजनांदगांव: अपनों की सुरक्षा के लिए होली का पर्व घर पर मनायें : कलेक्टर



राजनांदगांव 28 मार्च 2021। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने सभी नागरिकों को होली पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि कोविड-19 संक्रमण के इस कठिन समय में अपनों की सुरक्षा एवं रिश्तों को सही मायने में निभाने का वक्त है। इस बार होली पर्व घर पर ही मनाये। स्वयं का एवं अपने परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और कोविड-19 से सुरक्षा के लिए होली पर्व पर जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाएं। जब तक आवश्यक कार्य न हो घर से बाहर न निकलें।

किसी आवश्यक कार्य से घर से बाहर जाना हो तो मास्क जरूर लगायें, सेनेटाइजर का प्रयोग करें, हाथों को साबुन से बार-बार धोते रहें और सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करें। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी ही सुरक्षा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page