back to top

राजनांदगांव  : अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने ठाकुर प्यारेलाल सिंह नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव पहुंचकर कक्षा नवमीं के बच्चों को पढ़ाया…

राजनांदगांव 21 जुलाई 2022। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने जिले में शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से नई पहल करते हुए जिला स्तरीय अधिकारियों को सप्ताह में एक दिन स्कूलों में पहुंचकर अध्यापन कार्य संपादित करने कहा है। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के निर्देशानुसार अधिकारीगण अपने विषय अनुसार विद्यालयों में पहुंचकर कम से कम कालखण्ड में अध्यापन कार्य संचालित कर रहे है।

Advertisements

इस कड़ी में अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने ठाकुर प्यारेलाल सिंह नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव  पहुंचकर कक्षा नवमीं के बच्चों को पढ़ाया। उन्होंने बच्चों को उपनिवेशवाद से मुक्ति और लोकतंत्र का उदय विषय पर जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page