back to top

राजनांदगांव : अभ्यर्थियों एवं राजनीतिक दलों के प्रचार-प्रसार एवं अन्य सामग्री का मानक दर निर्धारित…

लोकसभा निर्वाचन 2024

Advertisements
राजनांदगांव 04 मार्च 2024। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत अभ्यर्थियों एवं राजनीतिक दलों के प्रचार-प्रसार एवं अन्य सामग्री के मानक दर निर्धारण के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई।

 बैठक में निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों के द्वारा दिन प्रतिदिन विभिन्न मदों में प्रचार-प्रसार एवं अन्य आवश्यक सामग्री पर व्यय के लिए दर निर्धारित की गई। दैनिक व्यय लेखा पुस्तिका में प्रचार-प्रसार के लिए उपयोग में लाये आवश्यक सामग्री का व्यय अंकित किया जाएगा। स्थानीय तौर पर प्रचलित बाजार दर के आधार पर चुनावी सामग्री के दर निर्धारित किये जाने के लिए राजनीतिक दलों के पदाधिकारी द्वारा सहमति प्रदान की गई है। 

बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री दिलीप कुमार सिंह, इंजीनियर पीडब्ल्यूडी श्री राजेश साहू, श्री रघुवीर वाधवा, श्री रूपेश दुबे, श्री जसराज राठौर, श्री सुधांशु जोशी, श्री कामता सिंह, श्री सर्वजीत सिंह भाटिया उपस्थित थे। 

Advertisements

You cannot copy content of this page