back to top

राजनांदगांव : अभ्यावेदन निर्धारित प्रपत्र में प्रेषित करने के निर्देश…


राजनांदगांव 27 जनवरी 2025। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने  नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत आदर्श आचार संहिता के दौरान विभागों एवं कार्यालयों से विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन, कार्यों, निविदाओं, स्थानांतरण सहित अन्य कार्य के संबंध में अनुमति प्रदान करने के संबंध में सभी अभ्यावेदन निर्धारित प्रपत्र में ही छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग को प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।