back to top

राजनांदगांव : अमन नामदेव बने अभाविप राजनांदगांव के जिला संयोजक…

राजनांदगांव – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् छत्तीसगढ़ प्रांत के 55 वे प्रदेश अधिवेशन मां के सर्वमंगला की पावन धरा राज्य की ऊर्जा धानी कहे जाने वाले कोरबा में सम्पन्न हुआ . अधिवेशन में छत्तीसगढ़ प्रदेश के कोने कोने से 800 से अधिक छात्र प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया . अधिवेशन में अनेक सत्रों के माध्यम से अभाविप की विचारधारा को छात्र प्रतिनिधियों को प्रमुख कार्यकर्ताओं ने बताया अधिवेशन के दूसरे दिवस कोरबा नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई .

Advertisements

जिसका कोरबा के जनमानस द्वारा जगह जगह पर भव्य स्वागत किया गया अधिवेशन के तृतीय दिवस प्रदेश के नवीन कार्यकारिणी की घोषणा हुई. जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में प्रो अमित बघेल व प्रदेश मंत्री के रूप में मनोज वैष्णव केंद्र राजनांदगांव के नाम की घोषणा हुई तथा निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमे राजनांदगांव जिला से जिला संयोजक हेतु डोंगरगढ़ के अमन नामदेव,प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख-चंदना श्रीवास्तव, विभाग छात्रा प्रमुख – निकिता श्रीरंगे ,

प्रांत SFD सह प्रमुख-निधि कौशल , एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य के लिए जीत प्रजापति,नूतन साहू, पूर्वा समर्थ के नाम की घोषणा हुई। अभाविप राजननांदगांव के 21 कार्यकर्ताओं ने अधिवेशन में हिस्सा लिया ..

Advertisements

You cannot copy content of this page