back to top

राजनांदगांव : नगर निगम के जन चैपाल में अधिकारियों ने सुनी समस्या 10 आवेदन प्राप्त, 03 का हुआ निराकरण…

राजनांदगांव 03 जनवरी। नागरिकों की समस्या के त्वरित निराकरण के लिये जिलाधीश के निर्देश पर सभी विभागों मंे प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चैपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी कडी में आज मंगलवार दोपहर 1ः30 बजे नगर निगम सभागृह में आयोजित जन चैपाल में निगम आयुक्त डाॅ. आशुतोष चतुर्वेदी सहित विभागीय प्रमुख नागरिकों की समस्या से अवगत हुये।

आज के जन चैपाल में राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, नल कनेक्शन, अमृत मिशन, अतिक्रमण एवं लोककर्म संबंधी 10 आवेदन प्राप्त हुये, जिनमें 03 का त्वरित निराकरण किया गया।


आयुक्त डाॅ. चतुर्वेदी ने बताया कि नागरिकों की समस्या से रूबरू होने, उसका निराकरण करने एवं नागरिकोें को शासन की योजना का लाभ देने जिलाधीश श्री डी.सिंह के निर्देश पर इस मंगलवार भी नगर निगम के सभागृह में दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चैपाल लगाया गया। जन चैपाल में 10 आवेदन प्राप्त हुये, जिसमें राशन कार्ड में नाम जोडने संबंधित 03, नल कनेक्शन संबंधी 02,

लोककर्म से संबंधित 02, प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधित 01, अमृत मिशन संबंधित 01 व अतिक्रमण संबंधित 01 कुल 10 प्रकरणो में से राशन कार्ड में नाम जोडने संबंधित 03 प्रकरणों का निराकरण किया गया तथा शेष 07 प्रकरणों का अतिशीघ्र निराकरण किया जावेगा।


आयुक्त डाॅ. चतुर्वेदी ने बताया कि जन चैपाल का प्रमुख उद्देश्य नागरिकों की समस्या का त्वरित निराकरण करना है। चैपाल में आये आवेदनोें का उचित समाधान किया जायेगा ताकि उन्हें शासन की योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। जन चैपाल में उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके,

राजस्व अधिकारी श्री सुनील अग्रहरि, समाज कल्याण अधिकारी श्री भूपेन्द्र वार्डेकर, सहायक अभियंता श्री दीपक अग्रवाल व श्री प्रणय मेश्राम, प्र. सहायक अभियंता श्री संदीप तिवारी, महापौर परिषद के सचिव श्री संजीव कुमार मिश्रा, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चैबे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page