back to top

राजनांदगांव: अवैध रूप से भण्डारित रेत को शिवनाथ नदी खुज्जी पुल के पास पुन: नदी में डाला गया…


राजनांदगांव 21 मई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा शासकीय महाविद्यालय डोंगरगांव को आबंटित खसरा नंबर 488/2 रकबा 2.473 हेक्टेयर भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सरस्वती शिशु मंदिर के पास कालेज के कम्पाउण्ड में खेल मैदान में अवैध रूप से भण्डारित 14 हाईवा (10 चक्का) रेत पाया गया।

Advertisements

कालेज के प्राचार्य एवं अन्य व्यक्तियों से पूछताछ करने पर इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं होना बताया गया। अवैध रूप से भण्डारित रेत को शिवनाथ नदी खुज्जी पुल के पास पुन: नदी में डाल दिया गया। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के रोकथाम के लिए लगातार गस्त व निगरानी की जा रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page